Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

Sangeet Natak Akademi awards and Lalit Kala Akademi awards
संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी पुरस्कार
Photo:Twitter

सन्दर्भ-उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु 9 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले एक संयुक्त समारोह में वर्ष 2018 के लिए संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप एवं संगीत नाटक पुरस्कार और वर्ष 2021 के लिए ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
प्रमुख तथ्य-यह पुरस्कार 44 प्रतिष्ठित कलाकारों (4 फेलो और 40 पुरस्कार विजेताओं) को और ललित कला अकादमी के लिए 3 फेलोशिप तथा 20 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान दिए गए।
:संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2018 के लिए प्रदर्शन कला (परफार्मिंग आर्ट) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चार फेलो – श्री जाकिर हुसैन, श्री जतिन गोस्वामी, डॉ. सोनल मानसिंह और श्री थिरुविदैमरुदुर कुप्पिया कल्याणसुंदरम – का चयन किया है।
:ललित कला अकादमी ने तीन उत्कृष्ट कलाकारों – श्री हिम्मत शाह,श्री ज्योति भट्ट और श्री श्याम शर्मा – को प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित किया है।
:संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कलाकारों के साथ-साथ इससे जुड़े शिक्षकों एवं विद्वानों को भारत गणराज्य द्वारा प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय सम्मान हैं।
:ललित कला अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

:यह प्रदर्शनी ललित कला अकादमी का बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों की उत्कृष्ट प्रतिभा और कृतियों को प्रदर्शित किया जाता है।
:62वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी द्वारा 9 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी की गैलरी में किया जाएगा।
:संगीत नाटक अकादमी ने 9 अप्रैल, 2022 से लेकर 19 अप्रैल, 2022 तक नई दिल्ली स्थित कमानी सभागार और रवींद्र भवन के मेघदूत परिसर में प्रदर्शन कला से संबंधित एक महोत्सव का आयोजन किया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *