
सन्दर्भ-हंगरी में हुए आम चुनाव में विक्टर ओर्बन चौथी बार प्रधानमंत्री चुने गए,इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।
प्रमुख तथ्य-:ओर्बन को पुतिन समर्थक और सहयोगी माना जाता है।
:58 वर्षीय विक्टर ओर्बन फिदेस्ज़ पार्टी के नेता है जबकि 49 वर्षीय पीटर मार्की जेय प्रमुख विपक्षी नेता थे।
:इस चुनाव में ओर्बन ने करीब 53% और जबकि विपक्षी गठबंधन ने मात्र 35% वोट हासिल किए।
:इस चुनाव में लगभग मतदान 68.69% रहा।
:हंगरी के संसद में 199 सीट है।
:पहली बार इस चुनाव में 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने चुनाव की निगरानी की।
:ओर्बन यूरोप में सबसे अधिक वर्षों तक सेवा देने वाले नेताओ में से एक है।
:ओर्बन आप्रवासन विरोधी नीतियों के मुखर समर्थक है,और रूस के खिलाफ सख्त ऊर्जा प्रतिबंधों के विरोधी हैं।
:हंगरी के इन संसदीय चुनावों के साथ ही LGBTQ मुद्दों पर जनमत संग्रह भी कराया गया।