Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

ANTARRASHTRIY KHADAN JAGRUKTA DIWAS-2022
अंतर्राष्ट्रीय खादान जागरूकता दिवस-2022

सन्दर्भ-हर वर्ष 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खादान जागरूकता दिवस और खनन कार्य सहायता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
थीम है-“सेफ ग्राउंड,सेफ स्टेप्स सेफ होम” जिसे यूनाइटेड नेशंस माइन एक्शन सर्विस (UNMAS) द्वारा मनाया जा रहा है।
उद्देश्य है-यह दिवस लोगो में लैंडमाइंस के कारण पैदा हुए खतरों से सुरक्षा प्रदान करने,स्वास्थ्य एवं जीवन से जुड़ी परेशानियों के प्रति जागरूकता फैलाना।
:साथ ही इसका उद्देश्य राज्य सरकारों को खादान क्लीयरिंग प्रोग्राम विकसित करने हेतु प्रोत्साहित करने और दुनियाभर में लोगो को बारूदी सुरंगों से बचाने की दिशा में काम करना है।
सेफ ग्राउंड-2019 में शुरू यह एक वैश्विक अभियान है,जिसका उद्देश्य है खदानों को खेल के मैदानों में बदलना।
सेफ स्टेप्स-उन लोगो का ध्यान आकर्षण करना है जहाँ लोग उन क्षेत्रों में रहते है जहाँ अभी भी बारूदी सुरंग मौजूद है।
सेफ होम-यह संघर्ष के बाद की व्यवस्था में लोगो की व्यक्तिगत सुरक्षा को बहाल करने पर केंद्रित है।
प्रमुख तथ्य-8 दिसंबर 2005 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने घोषणा की थी कि हर साल 4 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता और खनन कार्य सहायता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
:2018 में UNMAS ने संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन स्ट्रेटेजी 2019-2023 का मसौदा तैयार किया था।
:लैंडमाइंस पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय अभियान (ICBL) की स्थापना 1982 में की गई थी।
:इसे 1997 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
:1999 में लागू,एंटी पर्सनेल माइन बैन कन्वेंशन,जिसे आमतौर पर एंटी पर्सनेल माइंस के उपयोग,स्टॉकपाइलिंग,उत्पादन एवं हस्तांतरण तथा उनके विनाश के निषेध पर कन्वेंशन के रूप जाना जाता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *