Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

HDFC का विलय HDFC बैंक के साथ
PHOTO: Twitter

सन्दर्भ-एक बड़ी वित्तीय दिग्गज कंपनी बनाने हेतु HDFC बैंक ने कहा कि उसके बोर्ड ने HDFC इनवेस्टमेंट्स और HDFC होल्डिंग्स के HDFC और HDFC (हाउसिंग डेवलॅपमेंट फाइनेंसिंग कॉर्पोरेशन) के साथ HDFC बैंक में विलय को मंजूरी दे दी है।
प्रमुख तथ्य-HDFC और HDFC बैंक के विलय के हिस्से के रूप में,HDFC बैंक के प्रत्येक 25 शेयरों के लिए HDFC बैंक के 42 शेयर दिए जाएंगे।
:इसके बाद,HDFC बैंक का 100 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारकों के पास होगा और HDFC के मौजूदा शेयरधारकों के पास HDFC बैंक का 41 प्रतिशत हिस्सा होगा।
:HDFC बैंक के निदेशक मंडल ने HDFC और HDFC बैंक के बीच एक कार्यान्वयन समझौते के निष्पादन के लिए भी मंजूरी दे दी है।
:जो अन्य बातों के साथ-साथ योजना के तहत प्रस्तावित लेनदेन को लागू करने के तरीके को निर्धारित करता है।
:यह विलय HDFC बैंक को अपना आवास ऋण पोर्टफोलियो बनाने और अपने मौजूदा ग्राहक आधार को बढ़ाने में सक्षम करेगा।
:HDFCHDFC बैंक की विलय प्रक्रिया वित्त वर्ष 2024 की दूसरी या फिर तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *