
सन्दर्भ-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) द्वारा “पूसा कृषि विज्ञान मेला” का आयोजन किया जा रहा है।
थीम/विषय है-“तकनीकी ज्ञान से आत्म-निर्भर किसान”
प्रमुख तथ्य-इस मेले का आयोजन 9-11 मार्च 2022 के बीच किया जाएगा।
:देश के हज़ारों किसानो के लिए ज्ञानवर्धक मंच के रूप में आयोजन,जिसमे किसान विभिन्न संस्थानों एवं भा.कृ.अनु.स.(ICAR) नई दिल्ली के विभिन्न संभागों द्वारा विकसित किस्मों और प्रौद्योगिकियों की जानकारी ली,साथ ही जीवित प्रदर्शनी,मॉडल एवं किसान परामर्श सेवाओं का भी लाभ उठाया।
:इस मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के 100 से अधिक संस्थान,कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य संस्थान उन्नत तकनीकियों का प्रदर्शन 225 स्टॉलों के द्वारा कर रहे हैं।
:मेले में किसानों को बासमती चावल की झुलसा एवं झोंका रोग रोधी तीन किस्में पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1885, पूसा बासमती 1886 का बीज भी वितरित किया जा रहा है।
मेले के प्रमुख आकर्षण हैं:
1-स्मार्ट/डिजिटल कृषि
2-जैविक तथा प्राकृतिक खेती
3-खेती, कृषि उत्पादों के निर्यात
4-प्रोत्साहन सलाह केंद्र
5-पूसा-फार्म सन फ्रिज
6-पूसा डीकंपोजर
7-पूसा संपूर्ण जैव-उर्वरक
8-एग्री स्टार्टअप एवं किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)
9-संरक्षित खेती/ हाइड्रोपोनिक/ एरोपोनिक/ वर्टिकल खेती
:किसान मेले में विभिन्न क्षेत्रो के विशेषज्ञों द्वारा निम्न विषयो पर विभिन्न सत्रों के तहत चर्चाए भी की जा रही है-
पहल सत्र –“डिजिटल स्मार्ट कृषि” था।
दूसरा सत्र –“उच्च उत्पादकता एवं आय के लिए संरक्षित, वर्टीकल, हाइड्रोपोनिक एवं एरोपोनिक कृषि” पर था
तीसरा सत्र –“समृद्धि के लिए कृषि निर्यात प्रोत्साहन” पर था
चौथा सत्र –“जैविक एवं प्राकृतिक खेती” पर था