
सन्दर्भ-इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर बेंगलुरु में आज से होने वाले इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) में भाग लेंगे।
प्रमुख तथ्य-:इसका आयोजन 7 और 8 मार्च को किया जाएगा।
:बेंगलुरु में IGF का यह पहला संस्करण है।
:इससे पूर्व इसका आयोजन यूके और दुबई में किया जा चूका है।
:IGF अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक उद्योगपतियों के लिए एक एजेंडा-सेटिंग मंच है।
:इस मंच का लाभ अन्तर्राष्ट्रीय कॉर्पोरेट और नीति निर्माता अपने सेक्टर और रणनीतिक महत्त्व के भौगोलिक क्षेत्रों में हितधारकों के साथ बातचीत करने में ले सकते है।
:इस फोरम को प्रधानम्नत्री नरेंद्र मोदी,यूके पीएम बोरिस जानसन,वेल्स के प्रिंस,WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम,जैसे वक्ताओं ने सम्बोधित किया है।
:महामारी के कारण चौतरफा रुकावटों के बावजूद,भारत ने वर्ष 2021 में लगभग 90 बिलियन डॉलर के कुल मूल्यांकन के साथ हर माह 3 से अधिक की दर से 42 यूनिकॉर्न (कंपनियां) बनाया है।
:भारत 60,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप के साथ,अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक बन गया है।
:पिछले 2 वर्षों में डिजिटलीकरण में वृद्धि हुआ है भारत के पास इस समय 82 करोड़ इंटरनेट पहुंच है 60 करोड़ स्मार्ट फोन उपयोगकर्ताओं,दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल हैंडसेट निर्माता होने,जैसी उपलब्धि प्राप्त कर चूका है।