Tue. Feb 17th, 2026
शेयर करें

HOLONGI GREEN FILED HAWAI ADDA
अरुणाचल प्रदेश में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का निर्माण

सन्दर्भ-भारतीय विमान प्राधिकरण (AII) ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के लिए हवाई संपर्क के महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां से 15 किलोमीटर दूर स्थित होलोंगी में एक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया है।
प्रमुख तथ्य-इस परियोजना में अनुमानित लागत 645 करोड़ रुपये है,जिसका क्षेत्रफल 4100 वर्गमीटर है।
:इस परियोजना के विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है और लगभग 80 फीसदी एयरसाइड कार्य पूरे हो चुके हैं।
:इस हवाईअड्डे को परिचालन के लिए 15 अगस्त 2022 को शुरू करने की योजना है।
:इसका टर्मिनल एक ऊर्जा कुशल भवन होगा,जिसमें वर्षा जल संचयन प्रणाली और स्थायी भूदृश्य का प्रावधान होगा।
:भवन का आवरण भी आसपास के भूदृश्य से प्रभावित है।
:प्रधानमंत्री का जोर अरुणाचल प्रदेश में आधुनिक बुनियादी ढांचे को विकास करके दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार में रूपांतरित करने पर है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *