Tue. Feb 17th, 2026
शेयर करें

QUAD SAMMELAN 2022
प्रधानमंत्री ने क्वॉड के वर्चुअल शिखर-वार्ता में हिस्सा लिया

सन्दर्भ-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशीदा के साथ क्वॉड के शीर्ष नेतृत्व की वर्चुअल शिखर-वार्ता में हिस्सा लिया।
प्रमुख तथ्य-शिखर-वार्ता में सितंबर 2021 को आहूत क्वॉड शिखर-वार्ता के बाद क्वॉड की पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
:सभी राष्ट्रध्यक्षों द्वारा इस वर्ष के अंत में जापान में होने वाली शिखर-वार्ता के आयोजन तक ठोस नतीजे प्राप्त करने के उद्देश्य से सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई,साथ ही इसके महत्त्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने और एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।
:प्रधानमंत्री ने कहा कि क्वॉड को हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति,स्थिरता और समृद्धि को प्रोत्साहन देने के मुख्य उद्देश्य पर ध्यान देना चाहिये।
:उन्होंने मानवीय और आपदा राहत,ऋण वहनीयता,आपूर्ति श्रृंखला,स्वच्छ ऊर्जा,संपर्कता और क्षमता-निर्माण जैसे क्षेत्रों में क्वॉड में आंतरिक सहयोग के ठोस तथा व्यावहारिक स्वरूप का आह्वान किया।
:बैठक में उक्रेन की परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई,जिसमें मानवीय संकट का विषय भी शामिल था,साथ ही वार्ता और राजनय के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता पर बल दिया।
:सभी राष्ट्राध्यक्षों ने अन्य मुख्य विषयों पर भी चर्चा की,जैसे-दक्षिण-पूर्व एशिया,हिन्द महासागर क्षेत्र और प्रशांत द्वीपसमूह की परिस्थितियां।
:प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर,अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन तथा सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के महत्त्व को भी दोहराया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *