Sun. Feb 15th, 2026
शेयर करें

NASIK CLIMET ACTION PLAN
नासिक बना क्लाइमेट एक्शन प्लान प्राप्त

सन्दर्भ-महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को नासिक क्लाइमेट एक्शन प्लान की शुरुआत की इस तरह नासिक अपना क्लाइमेट एक्शन प्लान (CAP) प्राप्त करने वाला महाराष्ट्र का पांचवा शहर बन गया है।
प्रमुख तथ्य-नासिक नगर निगम क्लाइमेट एक्शन सेल स्थापित किया गया है।
इसके साथ नासिक राज्य के उन पांच शहरों में शामिल हो गया है जो सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए क्लाइमेट एक्शन प्लान बनाएंगे
:विश्व संसाधन संस्थान(WRI) के लिए अगले 2 वर्षों में (CAP) का मसौदा तैयार करेगा।
:यह योजना सतत परिवहन,हरित ऊर्जा और इमारतों,वायु गुणवत्ता,हरित आवरण में सुधार,जल और अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित होगी।
:जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC)
:इसे 2008 में प्रधानमंत्री की जलवायु परिवर्तन परिषद द्वारा शुरू किया गया था।
:इसका उद्देश्य जनता के प्रतिनिधियों,सरकार की विभिन्न एजेंसियों,वैज्ञानिक,उद्योग और समुदायों के बीच जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरें और इसका मुकाबला करने के कदमों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
:NAPCC के मूल में आठ राष्ट्रीय मिशन है जो जलवायु परिवर्तन के प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुआयामी,दीर्घकालिक और एकीकृत रणनीतियों का प्रतिनिधित्व करते हैं,यह 8 मिशन है-
1-राष्ट्रीय सौर मिशन
2-उन्नत ऊर्जा दक्षता के लिए राष्ट्रीय मिशन
3-सतत पर्यावास पर राष्ट्रीय मिशन मिशन
4-हिमालय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय मिशन
5-राष्ट्रीय जल मिशन
6-हरित भारत के लिए राष्ट्रीय मिशन
7-सतत कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन
8-जलवायु परिवर्तन के लिए सामरिक ज्ञान पर राष्ट्रीय मिशन


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *