Thu. Jul 3rd, 2025
शेयर करें

BUDGET KEY FACTS
केंद्रीय बजट के बारे में कुछ मुख्य बातें

सन्दर्भ-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वित्तीय विवरण और कर प्रस्ताव रूप में अपना चौथा केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
प्रमुख तथ्य-:भारत का पहला बजट पहली बार भारत में 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था जब ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनेता जेम्स विल्सन ने इसे ब्रिटिश क्राउन के सामने पेश किया था।
:स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आर के षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था।”
:सबसे लंबा बजट भाषण वर्तमान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को केंद्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट तक सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया।
:बजट भाषण में सबसे अधिक शब्द मनमोहन सिंह ने 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के तहत 18,650 शब्दों में सबसे लंबा बजट भाषण दिया था।
:सबसे छोटा बजट भाषण – 1977 में तत्कालीन वित्त मंत्री हीरूभाई मुल्जीभाई पटेल ने 800 शब्द में दिए थे।
:देश के इतिहास में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोराराजी देसाई के नाम है उन्होंने 1962-69 के दौरान वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 10 बजट पेश किए थे।
:1955 तक केंद्रीय बजट को अंग्रेजी में पेश किया जाता था। हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने बाद में बजट पत्रों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में छापने का फैसला किया।
:स्वतंत्र भारत में पहली बार पेपरलेस बजट 2021-22 में कोविड -19 महामारी के दौरान पेश किया गया।
:2019 में, सीतारमण,इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 1970-71 के लिए बजट पेश किया था।
:2017 तक, रेल बजट और केंद्रीय बजट अलग-अलग पेश किए जाते थे,92 साल तक अलग से पेश किए जाने के बाद 2017 में रेल बजट को केंद्रीय बजट में मिलाकर एक साथ पेश किया गया।
:इसे भारत के संविधान के अनुच्छेद-112 में वार्षिक वित्तीय विवरण के रूप निर्दिष्ट किया गया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *