Sat. Jun 13th, 2026
भारत इनोवेट्स 2026भारत इनोवेट्स 2026
शेयर करें

सन्दर्भ:

: फ्रांस के नीस स्थित पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स में भारत इनोवेट्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

भारत इनोवेट्स 2026 के बारें में:

  • यह भारत सरकार द्वारा आयोजित, भारत इनोवेट्स 2026 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल है।
  • ज्ञात हो कि इसका आयोजन भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से फरवरी 2026 में मुंबई में किया था।
  • इसमें 120 भारतीय नवोन्मेषक, 15 उच्च शिक्षा संस्थान और 500 से अधिक निवेशक भाग लेंगे।
  • भारत इनोवेट्स 2026 का नीस में पहली बार आयोजन, वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के सामने भारत के डीप टेक नवोन्मेषकों और स्टार्टअप्स को प्रदर्शित करेगा।
  • यह आयोजन एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और विनिर्माण जैसे 13 प्रमुख क्षेत्रों में विस्तारित होगा।
  • इसका उद्देश्य: प्रतिभागी नवोन्मेषकों और संस्थानों को निवेशकों, निगमों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संगठनों और सरकारी हितधारकों से जोड़ना है।
  • यह आयोजन भारतीय और फ्रांसीसी नवाचार पारितंत्रों के बीच संस्थागत साझेदारी के नए अवसर भी खोलेगा।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *