सन्दर्भ:
: हाल ही में, भारत ने ओडिशा के बालासोर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की अग्नि-1 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
अग्नि-1 मिसाइल के बारें में:
- यह एक सिंगल-स्टेज, सॉलिड-फ्यूल मिसाइल है।
- यह एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है जो भारी पेलोड ले जा सकती है, लेकिन हल्के पेलोड के साथ यह 1200 km तक की दूरी तय कर सकती है, जिससे यह एक मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) बन जाती है।
- रेंज: 700 km – 1200 km
- यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के SLV-3 पर आधारित एक सॉलिड-प्रोपेलेन्ट बूस्टर से संचालित होती है।
- यह परमाणु-सक्षम, सड़क-मोबाइल मिसाइल है और इसे पहली बार 2007 में भारतीय सेना की स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड द्वारा तैनात किया गया था।
- अग्नि-I को रेल-आधारित प्लेटफॉर्म या सड़क-मोबाइल ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर (TELs) से लॉन्च करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- अग्नि मिसाइल श्रृंखला में I से V तक की मिसाइलें शामिल हैं, जिनमें सबसे उन्नत मिसाइल अग्नि-V है।
- अग्नि-V के अलावा, भारत के पास वर्तमान में निम्नलिखित अग्नि मिसाइलें हैं: अग्नि-I, अग्नि-II, अग्नि-III, अग्नि-IV और अग्नि प्राइम।
- अग्नि-I की शुरुआत भारत के 1983 के इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (IGMDP) से हुई थी।
