सन्दर्भ:
: हाल ही में, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय तटरक्षक बल को चार एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ALH MK-III मैरीटाइम रोल (MR) हेलीकॉप्टर सौंपे।
ALH MK-III हेलीकॉप्टर के बारे में:
- यह स्वदेशी ध्रुव एडवांस्ड हेलीकॉप्टर का समुद्री संस्करण है।
- इनका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा स्वदेशी रूप से किया गया है।
- ALH MK-III हेलीकॉप्टर की विशेषताएं:
- यह एक बहु-भूमिका वाला (multi-role), दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है, जो चुनौतीपूर्ण समुद्री अभियानों के लिए सुसज्जित है।
- यह उन्नत एवियोनिक्स, एक आधुनिक ‘ग्लास कॉकपिट‘ और रात में संचालन की क्षमता से लैस है।
- उपयोग: इसका उपयोग समुद्री निगरानी, खोज और बचाव, घायलों को निकालने (casualty evacuation), तटीय सुरक्षा, कानून प्रवर्तन, VIP यात्रा, सैनिकों के परिवहन, लॉजिस्टिक्स और समुद्री डकैती-रोधी अभियानों के लिए किया जाता है।
- महत्व: ALH Mk III (MR) विभिन्न समुद्री परिदृश्यों में भारतीय तटरक्षक बल की परिचालन तत्परता को काफी हद तक मजबूत करता है।
