Tue. Mar 17th, 2026
पर्पल फेस्टपर्पल फेस्ट
शेयर करें

सन्दर्भ:

: राष्ट्रपति भवन ने दिव्यांगजनों (दिव्यांग व्यक्तियों) की उपलब्धियों और प्रतिभाओं का उत्सव मनाने तथा समावेशिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया।

पर्पल फेस्ट के बारें में:

  • पर्पल फेस्ट सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समावेशी जागरूकता और उत्सव कार्यक्रम है, जिसके द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं को पहचान देना है।
  • इसका उद्देश्य- समाज में दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता, गरिमा और समान भागीदारी को बढ़ावा देना है।
  • मुख्य विशेषताएं:
    • समावेशी भागीदारी: इस कार्यक्रम के दौरान 8,000 से अधिक दिव्यांगजनों ने अमृत उद्यान का दौरा किया।
    • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: दिव्यांगजनों ने ओपन एयर थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    • इंटरैक्टिव गतिविधियां: विभिन्न संगठनों ने ऐसे स्टॉल लगाए, जिनमें खेल, सीखने की गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे।
    • जागरूकता अभियान: यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों के अधिकारों, गरिमा और क्षमताओं को उजागर करता है।
    • सामुदायिक जुड़ाव: यह दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में नागरिक समाज, संस्थानों और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *