Tue. Feb 17th, 2026
भारत‑VISTAARभारत‑VISTAAR
शेयर करें

सन्दर्भ:

: जयपुर से शुरू एआई किसान क्रांति में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक नया डिजिटल साथी “भारत‑VISTAAR” को 17 फरवरी को लांच किए

भारत‑VISTAAR के बारें में:

  • भारत‑VISTAAR भारत सरकार का किसान‑केंद्रित, एआई‑संचालित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो अलग‑अलग सरकारी और वैज्ञानिक स्रोतों को जोड़कर किसानों तक भरोसेमंद जानकारी पहुंचाएगा।
  • यह “प्लग‑एंड‑प्ले”मॉडल पर काम करेगा ताकि अलग‑अलग सरकारी, वैज्ञानिक और बाज़ार संबंधी प्रणालियों को आसानी से जोड़ा जा सके।
  • इस प्लेटफॉर्म पर किसान मौसम, मंडी भाव, कीट और बीमारी, मृदा स्वास्थ्य, फसल प्रबंधन और कम से कम 10 प्रमुख केंद्र सरकार योजनाओं से जुड़ी जानकारी और स्थिति देख सकेंगे।
  • भारत‑VISTAAR को वॉयस‑फर्स्ट एआई के रूप में तैयार किया गया है, ताकि साधारण फीचर फोन वाला किसान भी सिर्फ कॉल करके इसका लाभ ले सके। इसके लिए टेलीफोनी हेल्पलाइन 155261 को प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, साथ ही वॉयस इनपुट‑आउटपुट, वेबसाइट और मोबाइल साइट चैटबॉट जैसी सुविधाएं भी तैयार हैं, वहीं एंड्रॉयड ऐप भी जारी किया जाएगा।
  • फेज‑1 लांच के लिए भारत‑VISTAAR में IMD से मौसम की जानकारी, AgMarkNet से मंडीभाव, NPSS के ज़रिए कीट और बीमारी प्रबंधन, एग्री‑स्टैक डेटा और 10 केंद्र सरकार योजनाओं की जानकारी को जोड़ा गया है।
  • भारत‑VISTAAR, ICAR, KVK व वैज्ञानिक सलाह से जुड़ा मजबूत नेटवर्क होगा।
  • किसान इसे कैसे उपयोग कर सकेंगे:
    • भारतविस्तार 24 घंटे उपलब्ध रहेगा, एक “डिजिटल कृषि विशेषज्ञ” के रूप में, दो माध्यमों से:
    • भारतविस्तार चैटबॉट – टेक्स्ट आधारित संवाद।
  • भारत‑VISTAAR के अंदर मौजूद बोलने वाला एआई सहायक “भारती”, यह किसानों से बातचीत कर सकता है, सरल भाषा में प्रश्नों के उत्तर दे सकता है और विभिन्न भाषाओं में आवाज के माध्यम से कार्य कर सकता है।
  • किसान “भारती” तक तीन सरल तरीकों से पहुंच सकते हैं
    • गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध मोबाइल ऐप के माध्यम से
    • वेब इंटरफेस लिंक (जो ऐप की तरह कार्य करेगा), जो कृषि मंत्रालय की वेबसाइट और प्रचलित मोबाइल ऐप्स जैसे PM KISAN और PMFBY पर उपलब्ध होगा
    • 155261 नंबर पर कॉल करके (साधारण फोन से भी)

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *