सन्दर्भ:
: भारत के पश्चिमी तट पर 05 अक्टूबर 2025 से भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी का द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण-2025 शुरू हुआ।
अभ्यास कोंकण-2025 के बारें में:
: इस अभ्यास का आयोजन 05 से 12 अक्टूबर 2025 तक दो चरणों में किया जाएगा।
: इस अभ्यास के बंदरगाह चरण में नौसेना कर्मियों के बीच पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक दौरा, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल होंगे।
: इसके अलावा संयुक्त कार्य समूह की बैठकें और विषय-वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान का भी कार्यक्रम है।
: अभ्यास के समुद्री चरण में जटिल समुद्री परिचालन अभ्यास शामिल है, जिसमें वायुरोधी, सतहरोधी, पनडुब्बीरोधी अभ्यास, उड़ान संचालन एवं अन्य नौसैन्य कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
: पिछले दो दशकों में इस अभ्यास का आकार एवं जटिलता बहुत बढ़ चुकी है।
: इस अभ्यास में शामिल दोनों देश विमानवाहक पोत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी तथा अभिन्न एवं तटवर्ती वायु परिसंपत्तियों सहित अग्रिम पंक्ति की परिसंपत्तियों की तैनाती करेंगे।
: एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स के नेतृत्व में यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने इस वर्ष के अभ्यास को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है।
: यह अभ्यास सुरक्षित, खुला एवं मुक्त समुद्र सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है।
: साथ ही यह ‘भारत-यूके विजन 2035’ में उल्लिखित व्यापक रणनीतिक साझेदारी का उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।
: अभ्यास कोंकण-2025 दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने, पारस्परिकता को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय समुद्री स्थिरता में योगदान देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।