सन्दर्भ:
: हाल ही में, लद्दाख स्थित हान्ले डार्क स्काई रिजर्व (HDSR) ने अपनी तीसरी वार्षिक स्टार पार्टी का आयोजन किया।
हान्ले डार्क स्काई रिजर्व के बारें में:
: हान्ले डार्क स्काई रिज़र्व (HDSR) को लद्दाख सरकार द्वारा दिसंबर 2022 में अधिसूचित किया गया था।
: यह भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय डार्क स्काई रिज़र्व है, जो हान्ले स्थित भारतीय खगोलीय वेधशाला (IAO) के आसपास केंद्रित है, जिसका प्रबंधन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अंतर्गत भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) द्वारा किया जाता है।
: यह चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है।
: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन खगोल-पर्यटन पहलों और प्रकाश प्रबंधन योजनाओं को वित्तपोषित करके इस परियोजना का समर्थन करता है।
: इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के वन्यजीव संरक्षण विभाग और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
: यह रिज़र्व एक विज्ञान-संचालित सामाजिक-आर्थिक विकास परियोजना है, जो दो स्तंभों पर आधारित है:-
- क्षेत्र में प्रकाश प्रदूषण को कम करना।
- स्थानीय आजीविका सृजन के लिए खगोल-पर्यटन को बढ़ावा देना।
डार्क स्काई रिज़र्व के बारें में:
: अंतर्राष्ट्रीय डार्क स्काई एसोसिएशन (IDSA) द्वारा परिभाषित, यह एक विशाल भू-क्षेत्र (कम से कम 700 वर्ग किमी) है जिसमें असाधारण रूप से अंधेरा आकाश हो और जो वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और सार्वजनिक आनंद के लिए संरक्षित हो।
: इसके लिए आवश्यक है:-
- प्रकाश प्रदूषण से मुक्त एक मुख्य क्षेत्र।
- मुख्य मूल्यों की सुरक्षा के लिए एक आसपास का बफर क्षेत्र।
- कम से कम 80% आबादी और क्षेत्र को कवर करने वाली एक प्रकाश प्रबंधन योजना (LMP)।
- IDSA को नियमित वार्षिक रिपोर्टिंग।