Fri. Nov 14th, 2025
शेयर करें

प्रताप सिंह राणे को आजीवन कैबिनेट मंत्री

सन्दर्भ– गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह राणे को राज्य मंत्री परिषद में आजीवन कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया गया है।
दर्जा देने का कारण- उन्हें यह दर्जा गोवा सरकार द्वारा उनकी राज्य में विधायक के रुप में 50 वर्षों से अधिक की सेवा के सम्मान में दिया गया है।
प्रमुख तथ्य- :गोवा राज्य मंत्री परिषद में आजीवन कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त करने वाले पहले विधायक हैं।
:प्रताप सिंह राणे कांग्रेस के दिग्गज नेता है वो गोवा विधानसभा में 11 बार विधायक के रुप में भी चुने गए हैं।
:87 वर्षीय राणे गोवा के सबसे लंबे समय 16 वर्ष तक मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
:वो गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष/स्पीकर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है।
:वर्तमान में भी कांग्रेसी विधायक के रूप में वे गोवा की पोरिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 164 राज्यों में मुख्यमंत्री और उसकी मंत्रिपरिषद से संबंधित है,जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री की :नियुक्ति राज्य्पाल करेगा तथा मंत्रियों की नियुक्ति भी मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्य्पाल द्वारा की जाएगी।
:मंत्रियों की तीन श्रेणियां होती हैं-कैबिनेट मंत्री,राज्य मंत्री और उप मंत्री।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *