Sat. Nov 22nd, 2025
बित्रा द्वीपबित्रा द्वीप
शेयर करें

सन्दर्भ:

: लक्षद्वीप प्रशासन रक्षा उद्देश्यों के लिए द्वीपसमूह के एक बसे हुए बित्रा द्वीप (Bitra Island) के अधिग्रहण पर विचार कर रहा है।

बित्रा द्वीप के बारें में:

: यह लक्षद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है।
: यह इस क्षेत्र का सबसे छोटा बसा हुआ द्वीप है।
: इस द्वीप पर एक छोटा सा दरगाह है जो एक वृद्ध अरब संत मलिक मुल्ला को समर्पित है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें यहीं दफनाया गया था।
: यह एक तीर्थस्थल है।
: बित्रा द्वीप की जलवायु:-

  • बित्रा की जलवायु केरल की जलवायु परिस्थितियों के समान है। मार्च से मई तक का समय वर्ष का सबसे गर्म समय होता है।
  • यहाँ का तापमान 25°C से 35°C के बीच रहता है और वर्ष के अधिकांश समय आर्द्रता 70-76 प्रतिशत के बीच रहती है।

: यह कई समुद्री पक्षियों का प्रजनन स्थल था।
: बित्रा द्वीप, द्वीपसमूह का तीसरा द्वीप बन जाएगा जहाँ रक्षा प्रतिष्ठान होगा – द्वीपसमूह में दो भारतीय नौसैनिक अड्डे हैं: केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी कवरत्ती में INS द्वीपरक्षक और मिनिकॉय में INS जटायु।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *