सन्दर्भ:
: भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर-XII (Exercise KHANJAR-XII) के लिए रवाना हुई।
अभ्यास खंजर-XII के बारें में:
: अभ्यास खंजर-XII का यह 12वां भाग है।
: इसका आयोजन 10 मार्च से 23 मार्च 2025 तक किर्गिस्तान में होगा।
: 2011 में अपनी शुरुआत के बाद से, अभ्यास खंजर-XII एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
: पिछला अभ्यास जनवरी 2024 में भारत में किया गया था।
: इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बलों के अभियानों में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है।
: इस अभ्यास में स्नाइपिंग, कठिन बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट के उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
: इस अभ्यास में जीवंत सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी शामिल होगा।
: इसमें किर्गिज़ त्यौहार नौरोज़ का उत्सव मनाना भी शामिल है।
: यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच मित्रता के बंधन को और मजबूत करेगा।
: यह अभ्यास दोनों पक्षों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और उग्रवाद की साझा चिंताओं का समाधान करते हुए रक्षा संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।