सन्दर्भ:
: मेक द वर्ल्ड वियर खादी अभियान (Make the World Wear Khadi Campaign) 1 से 4 मई 2025 तक मुंबई में होने वाले विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) का हिस्सा है।
मेक द वर्ल्ड वियर खादी अभियान के बारें में:
: खादी की विरासत को आधुनिक फैशन के साथ मिश्रित करने के लिए एक वैश्विक अभियान, जो इसे एक वांछनीय वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा।
: भारतीय विज्ञापन एजेंसियां संघ (AAAI) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय।
: इसके उद्देश्य है-
- रचनात्मक विपणन के माध्यम से खादी की वैश्विक अपील को पुनर्जीवित करना।
- खादी की बाजार उपस्थिति बढ़ाने के लिए रणनीतिक ब्रांडिंग प्रयासों को प्रोत्साहित करना।
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वस्त्र विरासत को बढ़ावा देना।
: इसकी मुख्य विशेषताएँ:
- विश्व ऑडियो विज़ुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) का हिस्सा।
- विश्व स्तर पर विज्ञापन पेशेवरों और फ्रीलांसरों के लिए खुला।
- इसमें डिजिटल, प्रिंट, वीडियो और अनुभवात्मक विपणन चुनौतियाँ शामिल हैं।