सन्दर्भ:
: केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में सेना के पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम (Pinaka MRLS) के लिए विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद के लिए 10,147 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
Pinaka MRLS के बारें में:
: यह युद्ध-सिद्ध, सभी मौसमों में काम आने वाला, अप्रत्यक्ष क्षेत्र में फायर करने वाला आर्टिलरी हथियार सिस्टम है।
: इसे DRDO के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ARDE) द्वारा विकसित किया गया था।
: इसका पहली बार इस्तेमाल कारगिल युद्ध के दौरान किया गया था, जहाँ इसने पहाड़ की चोटियों पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया था।
: इसकी विशेषताएँ है-
- लॉन्चर की त्वरित प्रतिक्रिया और अपेक्षाकृत उच्च सटीकता इसे बहुत ही कम समय में महत्वपूर्ण और समय-संवेदनशील दुश्मन लक्ष्यों के खिलाफ बड़ी मात्रा में फायर करने में सक्षम बनाती है।
- प्रत्येक लॉन्चर 12 रॉकेट ले जाता है, और एक बैटरी में छह लॉन्चर (कुल 72 रॉकेट) होते हैं।
- यह उच्च विस्फोटक और सबम्यूनिशन सहित विभिन्न प्रकार के वारहेड्स को डिलीवर करता है।
- अब इसकी रेंज 75 किलोमीटर से अधिक है।
- शुरू में बिना गाइड वाला, अब पिनाका-गाइडेड संस्करण सटीक हमलों के लिए INS/GPS नेविगेशन का उपयोग करता है।
- इस प्रणाली की गतिशीलता के लिए टाट्रा ट्रक पर लगाया गया है।