Sat. Sep 21st, 2024
शेयर करें

हुनर हाट के 35वें संस्करण

सन्दर्भ-हाल ही में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुनर हाट के 35 वें संस्करण की शुरुआत की गई है।
प्रमुख तथ्य-:इसका आयोजन 23 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच किया जाना है।
:इसमें 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से अधिक कारीगर और शिल्पकार शामिल हो रहे हैं।
:हुनर हाट का मकसद देश के दूरदराज इलाकों के कारीगरों और शिल्पकारों के पारंपरिक कौशल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
:यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई पहल “वोकल फॉर् लोकल” को गति देने में भी अपनी भूमिका निभाएगा।
:इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हुनर हाट को “स्वदेशी विरासत के ब्रांड एंबेसडर” की संज्ञा दी।
:इसके माध्यम से बीते 6 सालों में 7.5 लाख से अधिक कारीगरों,शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध हुए हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *