सन्दर्भ:
: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 (WAVES 2025) का आयोजन 5-9 फरवरी, 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित करेगा।
WAVES 2025 के बारें में:
: World Audio Visual & Entertainment Summit (WAVES) मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग में चर्चा, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख मंच है।
: WAVES 2025 भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक रचनात्मकता का एक अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।
: WAVES 2025 में प्रदर्शनी मंडप, एक कंटेंट मार्केट (WAVES Bazaar), स्टार्ट-अप एक्सेलरेटर (WaveXcelerator) और नेटवर्किंग हब शामिल होंगे, जो प्रोडक्शन हाउस, निवेशकों और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के बीच साझेदारी को बढ़ावा देंगे।
: शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत को मीडिया और मनोरंजन के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है, तथा सहयोग और भारतीय प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करना है।
: RESONATE- EDM चैलेंज विश्व ऑडियो विज़ुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) के उद्घाटन सत्र में मुख्य मंच पर होगा।
: भारतीय संगीत उद्योग (IMI) द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I & B) के सहयोग से आयोजित इस चैलेंज का उद्देश्य संगीत फ्यूजन, इलेक्ट्रॉनिक संगीत और डीजेइंग की जीवंत कला के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना है।

: वाह उस्ताद– सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने संस्कृति मंत्रालय और दूरदर्शन के सहयोग से, WAVES 2025 की प्रमुख पहल, क्रिएट इन इंडिया चैलेंजेस के तहत, एक असाधारण शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय संगीत प्रतिभा खोज, वाह उस्ताद का शुभारंभ किया है।
: इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध संगीत विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देते हुए हिंदुस्तानी, कर्नाटक और भावपूर्ण सूफी संगीत में असाधारण प्रतिभा को पोषित करना है।
: वाह उस्ताद 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवा, शास्त्रीय रूप से प्रशिक्षित गायकों के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।
: दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले 26 एपिसोड के साथ, वाह उस्ताद भारत की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएगा और साथ ही संगीतकारों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।
: WAVES 2025 में क्रिएट इन इंडिया पहल के तहत “मेक द वर्ल्ड वियर खादी” चुनौती के शुभारंभ के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार है।
: यह अनूठी प्रतियोगिता दुनिया भर के विज्ञापन पेशेवरों, रचनात्मक फ्रीलांसरों और डिजाइनरों को आमंत्रित करती है ताकि वे अभिनव अभियान से खादी को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करें।

WAVES पुरस्कार:
: WAVES पुरस्कार वैश्विक रचनात्मक उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।
: इसके लिए नामांकन 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगे।
: विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कारों में दो प्रमुख श्रेणियां हैं, जिनमें ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ’ वैश्विक पुरस्कार और विशेष चयन पुरस्कार शामिल है।
: ‘बेस्ट ऑफ द ईयर’ ग्लोबल अवार्ड्स गेमिंग, फिल्म, एनीमेशन, वेब सीरीज, विज्ञापन, स्टार्टअप और डिजिटल प्रभाव में सृजनशीलता के लिए दिया जाएगा।
: प्रमुख श्रेणियों में गेम ऑफ द ईयर, फिल्म ऑफ द ईयर, इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर, पॉडकास्टर ऑफ द ईयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर आदि शामिल हैं।