Tue. Mar 17th, 2026
पुरुलिया वेधशालापुरुलिया वेधशाला
शेयर करें

सन्दर्भ:

: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान एस एन बोस सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज (SNBCBS) द्वारा एक नई वेधशाला (पुरुलिया वेधशाला) स्थापित की गई है।

पुरुलिया वेधशाला के बारें में:

: यह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के पंचेत पहाड़ी पर स्थित है।
: यह वैज्ञानिक अवलोकन के लिए 14 इंच व्यास की दूरबीन से सुसज्जित है।
: वेधशाला जमीन से 600 मीटर की ऊंचाई पर और लगभग 86 डिग्री ई के देशांतर पर है।
: यह न केवल पूर्वी भारत में, बल्कि दुनिया में भी एक प्रमुख वेधशाला होगी
: आर्कटिक महासागर से अंटार्कटिका तक फैले 86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर बहुत कम वेधशालाएँ हैं।
: यह नई वेधशाला इस कमी को पूरा करने में मदद करेगी।
: यह खगोलीय पिंडों के वैज्ञानिक अवलोकन में मदद करेगी, छात्रों को दूरबीनों को संभालने और डेटा रिकॉर्ड करने का प्रशिक्षण देगी।
: भारत में अन्य वेधशालाएँ- एरीज वेधशाला, नैनीताल, (उत्तराखंड), वेणु बापू वेधशाला, कवलूर (तमिलनाडु) और भारतीय खगोलीय वेधशाला (आईएओ), हानले, लद्दाख आदि।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *