
सन्दर्भ- नागालैंड पुलिस ने 29 नवंबर 2021 को पुलिस मुख्यालय कोहिमा में कॉल योर ऐप लांच किया।
प्रमुख तथ्य- :इसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को सीधे पुलिस के संपर्क को आसान बनाएगा ताकि संकट के समय रक्षा हो पाए।
:इस ऐप को हैक करना मुश्किल है क्योकि इसमें जरुरी फ़ायरवॉल को शामिल किया गया है।
:इसमें पुलिस को कॉल करने और अन्य पूछताछ हेतु एक त्वरित डायलर की सुविधा देता है।
:यह ऐप कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम का हिस्सा था क्योकि पुलिस और जनता के बीच संपर्क बनाने का प्रयास किया गया था।
:अब इस ऐप से जनता और पुलिस के बीच संवादात्मक संचार बढ़ेगा।
:इस ऐप की शुरुआत आईजीपी(CID) के तत्वाधान में एक्सेललॉजिक्स टेक सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की मदद से किया गया था।
:नागालैंड पुलिस 30 नवंबर को किसामा में अलग वायरलेस चैनल के साथ पर्यटन पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 112 की शुरुआत करेगी।
:नागालैंड पुलिस सभी अधिकारीयों के लिए क्लोज्ड यूजर ग्रुप फ़ोन भी लांच करेगी।
:इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है।
:बहुत जल्द IOS पर भी उपलब्ध होगा।
:इस ऐप में SOS,डायरेक्टरी,पर्यटन टिप्स,पुलिस स्टेशन, सर्च आदि की सुविधा है।
क्यों जरुरी है ऐप जैसी सुविधा-:आज समस्यों इतनी बढ़ गयी है कि देश भर की पुलिस द्वारा ऐसे कदम उठाने आवश्यक है ताकि संकटग्रस्त जनता को त्वरित समाधान मिल सके और उनके जान माल की रक्षा समय रहते ही पुलिस कर पाएं,साथ ही तमाम प्रकार के शिकायतों को लेकर पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने की समस्या से भी निजात दिला देता है ऐप।
:इस प्रकार की सुविधाओं से पुलिस सुधार के उद्देश्यों में मजबूती आती है क्योकि पुलिस सुधार का लक्ष्य ही पुलिस संगठनो की प्रथाओं को,संस्कृति,मूल्यों नीतियों में बदलाव लाना है।अतः ऐसी पहले से ही प्रक्रिया में सुधार और तीव्रता आएगी।
:बहुत पहले से ही पुलिस सुधारो और उन्हें तकनीकी सक्षम बनाने को लेकर बातें उठी है,इसके अतिरिक्त पुलिस और जनता के बीच अनुपात भी बहुत ज्यादे है ऐसे इस प्रकार की पहल जनता के लिए अति आवश्यक है।