सन्दर्भ:
: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 सितंबर, 2024 को सूरत, गुजरात में जल संचय जनभागीदारी पहल (Jal Sanchay Jan Bhagidari Initiative) का शुभारंभ करेंगे।
जल संचय जनभागीदारी पहल का उद्देश्य है:
: सामुदायिक भागीदारी और स्वामित्व पर ज़ोर देते हुए जल संरक्षण करना, और यह समग्र समाज और समग्र सरकार के दृष्टिकोण से संचालित।
: और जल संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करना।
जल संचय जनभागीदारी पहल के बारें में:
: गुजरात सरकार के नेतृत्व में जल संचय पहल की सफलता के आधार पर, जल शक्ति मंत्रालय, राज्य सरकार के सहयोग से, गुजरात में “जल संचय जन भागीदारी” पहल शुरू कर रहा है।
: गुजरात सरकार ने जल सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु नागरिकों, स्थानीय निकायों, उद्योगों और अन्य हितधारकों को संगठित करने का प्रयास किया है।
: इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य भर में सामुदायिक भागीदारी से लगभग 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
: ये पुनर्भरण संरचनाएं वर्षा जल संचयन को बढ़ाने और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होंगी।
