सन्दर्भ:
: भारतीय नौसेना की पनडुब्बी INS शाल्की (INS Shalki) हाल ही में दो दिवसीय औपचारिक यात्रा के लिए कोलंबो बंदरगाह पर पहुंची।
INS शाल्की के बारे में:
: यह शिशुमार श्रेणी की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है।
: यह भारत में निर्मित पहली पनडुब्बी भी है।
: इसका निर्माण मुंबई में मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा लाइसेंस के तहत किया गया था।
: इसे 7 फरवरी 1992 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
INS शाल्की की विशेषताएँ:
: इसकी चौड़ाई 6.5 मीटर (21 फीट) है, ड्राफ्ट 6 मीटर (20 फीट) है और लंबाई 64.4 मीटर (211 फीट) है।
: इसमें 8 अधिकारियों सहित 40 लोग सवार हो सकते हैं।
: INS शाल्की का विस्थापन सतह पर 1450 टन और पानी के नीचे 1850 टन है।
: इसकी रेंज 8 नॉटिकल मील (15 किमी/घंटा) की गति से 8,000 समुद्री मील (15,000 किमी) है।
: इसकी गति सतह पर 11 नॉट (अर्थात 20 किमी/घंटा) और जलमग्न अवस्था में 22 नॉट (41 किमी/घंटा) होती है।
