Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

Vishva Prithvi Diwas-World Earth Day
22 अप्रैल:विश्व पृथ्वी दिवस
Photo:Google

सन्दर्भ- विश्व पृथ्वी दिवस अर्थात वर्ल्ड अर्थ डे(World Earth Day) हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है।
2022 की थीम है-हमारे पृथ्वी में निवेश करें” (Invest In Our Planet)
2021 की थीम-रिस्टोर अवर अर्थ

उद्देश्य है-

:लोग को पृथ्वी के महत्‍व को समझाना और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक करना।
प्रमुख तथ्य-पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन का संकल्प लेने के लिए दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है।
:1969 में पर्यावरण पर यूनेस्को सम्मेलन में जॉन मैककोनेल (John McConnell ) द्वारा पृथ्वी दिवस औपचारिक रूप से प्रस्तावित किया गया था।
:बाद में 1971 में,संयुक्त राष्ट्र महासचिव यू थान्ट द्वारा वर्नल इक्विनॉक्स (Vernal Equinox) पर प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए और यह पहली बार 1970 में मनाया गया।
:इस दिन अर्थ डे ऑर्गेनाइजेशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,जिसमे 193 देशों के 1 बिलियन से अधिक लोग शामिल हैं।
:इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है।
:इस दिन को जैव विविधता के नुकसान,बढ़ते प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
:पृथ्वी दिवस समारोह मनुष्यों को उनके माध्यम से होने वाले पर्यावरणीय गिरावट की याद दिलाने का एक तरीका है।
:इसके लिए जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के तहत पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
:इसके लिए वैश्विक तापन को 2 डिग्री से कम तथा वृद्धि को 1.5 डिग्री तक सीमित रखना है।
:इस अवसर पर Google ने अपने डूडल के जरिए जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती को संबोधित किया।
:Google ने,कहा कि जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए अधिक स्थायी रूप से जीने के लिए अभी और एक साथ कार्य करना आवश्यक है।
:पूरे दिन,डूडल की छवियां पृथ्वी के विभिन्न स्थानों और वर्षों में इन क्षेत्रों में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव का प्रतिनिधित्व करने के लिए बदल जाएंगी।
:गूगल ने डूडल पर पृथ्वी के चारों ओर चार अलग-अलग जगहों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दिखाने के लिए चार अलग-अलग स्थानों के एनिमेशन की एक सीरीज बनाई है,जिसे रीयल टाइम-लैप्स इमेजरी कहा गया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *