
सन्दर्भ-अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के लिए सर्फिंग,स्केटबोर्डिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रमुख तथ्य-:2028 ओलंपिक खेलों को लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) में 21 जुलाई से 6 अगस्त, 2028 तक आयोजित किया जाएगा।
:2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक को आधिकारिक तौर पर XXXIV ओलंपियाड के खेलों के रूप में जाना जाता है।
:लॉस एंजिल्स तीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला तीसरा शहर बनने के लिए तैयार है।
:इसके पहले 2024 ओलंपिक खेलों का आयोजन पेरिस, फ्रांस में किया जाएगा।
:इसके साथ ही पेरिस 3 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बन गया है।
:इनके पूर्व लन्दन तीन 3 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चूका है।
:सर्फिंग,स्केटबोर्डिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में अपना ओलंपिक पदार्पण किया था और इसे 2024 में पेरिस के लिए “अतिरिक्त” सूची में भी शामिल किया जाएगा।
:मुक्केबाजी,भारोत्तोलन और आधुनिक पेंटाथलॉन के पास भी आगामी ओलंपिक खेलों में शामिल होने का मौका है।
:अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) :स्थापित – 1894,अध्यक्ष -थॉमस बाख,मुख्यालय- लुसाने, स्विट्जरलैंड।