Wed. Feb 18th, 2026
शेयर करें

AADI BAZAAR
स्टैच्यु ऑफ यूनिटी में आदि बाजार का शुभारंभ
PHOTO:PIB

सन्दर्भ-आदिवासी संस्कृति और व्यंजन की भावना के एक उत्सव की श्रृंखलाओं के क्रम में गुजरात के नर्मदा जिले में एकता नगर,केवडिया, स्टैच्यु ऑफ यूनिटी में एक “आदि बाजार” का शुभारंभ किया गया है।
प्रमुख तथ्य-:इस 11 दिवसीय बाजार का आयोजन 26 मार्च से 5 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा।
:इसका आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के ट्राइफेड द्वारा किया जा रहा है।
:इस प्रदर्शनी में 100 से ज्यादा स्टॉलों के माध्यम से जैविक आदिवासी उत्पाद और दस्तकारी के सामानों का प्रदर्शन किया जाएगा जो देश के 10 से ज्यादा राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
:यह आदि बाजार- आदिवासी जीवन,संस्कृति और परम्पराओं का उत्सव-इस आदिवासी बहुल बाजार में होगा और चहुंमुखी विकास को बढ़ावा देगा।
:ट्राइफेड भारत के आदिवासियों की आजीविका बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
:इस बाजार से देश भर में बड़ी संख्या में लोगो तक आदिवासी संस्कृति के प्रसार में सहायता मिलेगी।
:11 दिन चलने वाले इस महोत्सव में देश के 10 राज्यों के जनजातीय हस्तशिल्प, कला, चित्रकलाओं,कपड़े,आभूषणों का प्रदर्शन किया जाएगा।
:30 मार्च- 8 अप्रैल, 2022 के बीच एक अन्य आदि बाजार ओडिशा के राउरकेला में सेल प्रदर्शनी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
:आदि बाजार एक ऐसी पहल है,जिससे इन समुदायों के आर्थिक कल्याण और उन्हें मुख्यधारा के विकास के नजदीक लाने में सहायता मिलती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *