सन्दर्भ:
: जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने सुजलम भारत शिखर सम्मेलन 2025 के भाग के रूप में “कुशल जल प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी” विषय पर एक आभासी कार्यशाला का आयोजन किया।
सुजलम भारत शिखर सम्मेलन के बारें में:
: सुजलम भारत शिखर सम्मेलन, जल शक्ति मंत्रालय के नेतृत्व में और नीति आयोग द्वारा समन्वित एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका ध्यान जल प्रबंधन, स्वच्छता और सतत प्रथाओं पर केंद्रित है।
: इसका उद्देश्य- प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, राष्ट्रीय नीति-निर्माण में जमीनी स्तर के दृष्टिकोणों को शामिल करना है।
: जल-संबंधी नीतियों के प्रभाव और चुनौतियों पर क्षेत्र से प्रतिक्रिया एकत्र करने के लिए छह विभागीय शिखर सम्मेलनों की एक श्रृंखला की योजना बनाई गई है।
केंद्रीय जल आयोग के बारे में:
: यह नई दिल्ली स्थित जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन क्षेत्र का एक प्रमुख तकनीकी संगठन है।
: इसकी संरचना:-
- CWC का नेतृत्व एक अध्यक्ष (पदेन सचिव, भारत सरकार) करते हैं।
- तीन शाखाएँ: डिज़ाइन एवं अनुसंधान (D&R), नदी प्रबंधन (RM), और जल योजना एवं परियोजनाएँ (WP&P)।
- राष्ट्रीय जल अकादमी, पुणे केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के इंजीनियरों को प्रशिक्षित करती है।
: इसके कार्य:
- यह बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, पेयजल, नौवहन और जलविद्युत के लिए योजनाएँ तैयार और समन्वयित करता है।
- यह जल परियोजनाओं की जाँच, निर्माण और कार्यान्वयन भी करता है।