Sun. Oct 12th, 2025
सांख्यिकीय रिपोर्ट 2023सांख्यिकीय रिपोर्ट 2023
शेयर करें

सन्दर्भ:

: नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट 2023 से पता चलता है कि वरिष्ठ नागरिकों की जनसंख्या 9.7 प्रतिशत है, जो 2011 में 8.6 प्रतिशत थी।

नमूना पंजीकरण सर्वेक्षण सांख्यिकीय रिपोर्ट के बारे में:

: यह भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय (ORGI) द्वारा तैयार की जाती है।
: यह प्रजनन और मृत्यु दर के संकेतक प्रदान करती है, साथ ही इसमें अशोधित जन्म दर, अशोधित मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर के आँकड़े भी शामिल होते हैं।
: सांख्यिकीय रिपोर्ट 2023 की प्रमुख विशेषताएं:

  • कुल प्रजनन दर: भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) दो वर्षों में पहली बार गिरकर 2023 में 9 हो गई है।
  • इसमें बताया गया है कि 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रतिस्थापन स्तर (TFR) 2.1 से कम TFR दर्ज किया है।
  • अशोधित जन्म दर: भारत की अशोधित जन्म दर (CBR) 2022 में 19.1 से 0.7 अंक घटकर 2023 में 18.4 हो गई है, (सबसे अधिक सीबीआर बिहार में 25.8 थी, और सबसे कम तमिलनाडु में 12 थी)।
  • वृद्ध जनसंख्या: भारत के 7 प्रतिशत लोग अब 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, जो एक दशक से भी कम समय में एक तीव्र वृद्धि है, (केरल इस सूची में सबसे आगे है, इसकी लगभग 15 प्रतिशत जनसंख्या 60 वर्ष से अधिक आयु की है)
  • जन्म के समय लिंगानुपात: यह ध्यान देने योग्य है कि देश में जन्म के समय लिंगानुपात (SRB) 917 था, जो दर्शाता है कि जनसंख्या में प्रत्येक 1,000 लड़कों पर 917 लड़कियाँ पैदा होती हैं।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *