सन्दर्भ:
: भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट (NOMADIC ELEPHANT) में शामिल होने के लिए रवाना हुई।
नोमैडिक एलीफेंट के बारें में:
: यह भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास का 17वां संस्करण है।
: यह अभ्यास 31 मई से 13 जून 2025 तक उलानबटार मंगोलिया में आयोजित किया जाएगा।
: नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास, भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है।
: इस अभ्यास का अंतिम संस्करण जुलाई 2024 में उमरोई मेघालय में आयोजित किया गया था।
: इस अभ्यास का उद्देश्य- संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध शहरी/पहाड़ी इलाकों में अर्ध पारंपरिक अभियानों में संयुक्त कार्य बल का उपयोग करते हुए दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है।
: इस अभ्यास का दायरा प्लाटून स्तर के फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास से जुड़ा है।
: इस अभ्यास के दौरान, भारतीय और मंगोलियाई सैनिक विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल होंगे, जिनमें सहनशक्ति (एंड्यूरेन्स) प्रशिक्षण, रिफ्लेक्स शूटिंग, रूम इंटरवेंशन, छोटी टीम के तहत कारगर रणनीति और रॉक क्राफ्ट प्रशिक्षण आदि शामिल होंगे।
: साथ ही इस अभ्यास की गुणवत्ता को बढ़ाने के अलावा, अभ्यास के इस संस्करण में साइबर युद्ध से संबंधित पहलुओं को भी शामिल किया जा रहा है।
: यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति भारत और मंगोलिया की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
: नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास भारत-मंगोलिया संबंधों को क्षेत्रीय सहयोग की आधारशिला के रूप में मजबूत करता है, जिससे मजबूत सैन्य संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा मिलता है।
: ज्ञात हो कि 45 जवानों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स की एक बटालियन के सैनिक करेंगे।
: जबकि मंगोलियाई सशस्त्र बल की टुकड़ी में भी लगभग इतनी ही संख्या में सैनिक होंगे, जिनका प्रतिनिधित्व 150 विशेष बल इकाई द्वारा किया जाएगा।