Wed. Jan 28th, 2026
अभ्यास गरुड़ शक्ति की शुरुआतअभ्यास गरुड़ शक्ति की शुरुआत Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय सेना के विशेष बलों ने इंडोनेशिया के विशेष बलों के साथ सांगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र करावांग, इंडोनेशिया में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास गरुड़ शक्ति शुरू किया।

इस अभ्यास का उद्देश्य है:

: दोनों सेनाओं के विशेष बलों के बीच समझ, सहयोग और अंतर परिचालन को बढ़ावा देना।

गरुड़ शक्ति के बारें में:

: द्विपक्षीय अभ्यासों की श्रृंखला का यह आठवां संस्करण है।
: इस अभ्यास की शुरुआत 21 नवंबर 2022 को हुआ।
: संयुक्त प्रशिक्षण में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक अभ्यास, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसके लिए एक व्यापक 13-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है।
: यह अभ्यास 48 घंटे लंबे सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होगा।
: यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में अर्जित की गई महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
: यह संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और अंतरराष्ट्रीय वातावरण में आतंकवादी अभियानों से निपटने, क्षेत्रीय सुरक्षा संचालनों एवं शांति स्थापना कार्यों के बारे में अपने व्यापक अनुभवों को साझा करने में सहायता प्रदान करेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *