सन्दर्भ:
: हाल ही में, नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) और डीपी वर्ल्ड ने एक संयुक्त पहल ‘वी राइज इनिशिएटिव’ की घोषणा की।
वी राइज़ इनिशिएटिव के बारे में:
: नीति आयोग और डीपी वर्ल्ड द्वारा महिला उद्यमियों द्वारा समावेशी और सतत उद्यमों की पुनर्कल्पना (वी राइज़) पहल की शुरुआत की गई।
: इसे WEP के अवार्ड टू रिवॉर्ड (ATR) पहल के तत्वावधान में शुरू (We Rise– Women Entrepreneurs Reimagining Inclusive and Sustainable Enterprises) किया गया।
: इसका उद्देश्य– भारत में महिला उद्यमियों को व्यापार सुगमता, मार्गदर्शन और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से अपने व्यवसायों को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने में मदद करना है।
: इस प्रयास के तहत, WEP और डीपी वर्ल्ड ने उत्पाद-केंद्रित महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए हाथ मिलाया है।
: यह एक अनूठा सार्वजनिक-निजी सहयोग है जो व्यापार पहुँच का विस्तार करने और महिला व्यवसायों के लिए तेज़ी से विकास के अवसर खोलने पर केंद्रित है।
महिला उद्यमिता मंच के बारें में:
: इसे नीति आयोग द्वारा 2018 में एक एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया था, और 2022 में इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) में परिवर्तित कर दिया गया।
: यह भारत के महिला उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को एक वास्तविकता बनाने के लिए एक राष्ट्रीय एग्रीगेटर के रूप में कार्य करता है।
: इसका कार्य- WEP एक सक्षमकर्ता के रूप में कार्य करता है, जो पारिस्थितिकी तंत्र की छह प्रमुख आवश्यकताओं – वित्त तक पहुँच, बाज़ार संपर्क, प्रशिक्षण और कौशल, परामर्श और नेटवर्किंग, अनुपालन और कानूनी सहायता, और व्यवसाय विकास सेवाओं – को पूरा करता है।
