Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

WORLD WETLAND DAY
विश्व आर्द्रभूमि दिवस-2022

सन्दर्भ-हर वर्ष 2 फ़रवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
उद्देश्य-इसे मनाने का उद्देश्य है आर्द्रभूमि के संरक्षण की जरुरत और उनकी भूमिका के बारें में जागरूकता बढ़ाना।
थीम है-“वेटलैंड एक्शन फॉर पीपल एंड नेचर”
प्रमुख तथ्य-:यह दिवस ईरान के रामसर में आर्द्रभूमि पर कन्वेंशन को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतिक के रूप में पहचाना जाता है।
:रामसर कन्वेंशन को 1971 में अंतर्राष्ट्रीय संधि के रूप मे अपनाया गया था।
: इस दिवस को पहली बार 2 फ़रवरी 1997 को मनाया गया था।
:आर्द्रभूमि मीठे पानी और समुद्री,तटीय पारिस्थितिकी तंत्र दोनों प्रकार के हो सकते है जैसे सभी झील,दलदल,ज्वरनद,लैगून और नदियां इत्यादि।
:आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र मनुष्यों के साथ-साथ पृथ्वी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।
:सभी पौधों और जानवरों की प्रजातियों में से लगभग 40% आर्द्रभूमि में रहते है या प्रजनन करते है।
:इस अवसर पर दो नए रामसर स्थलों खिजड़िया वन्यजीव अभयारण्य (गुजरात) और बखिरा वन्यजीव अभ्यारण्य (उत्तर प्रदेश)की घोषणा की गई और “राष्ट्रीय आर्द्रभूमि दशकीय परिवर्तन एटलस” भी जारी किया गया।
:अब भारत में कुल 49 रामसर स्थल हो गए है।
:तटीय आर्द्रभूमि,अंतर्देशीय आर्द्रभूमि और मानव निर्मित आर्द्रभूमि ये तीन प्रकार के होते है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *