सन्दर्भ:
: दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल आधारित साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (FRI) लॉन्च किया।
वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक के बारें में:
: FRI एक बहुआयामी विश्लेषणात्मक उपकरण है जो वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने की संभावना के आधार पर मोबाइल नंबरों को चिह्नित करता है।
: संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा विकसित और पेश किया गया।
: इसका उद्देश्य- वित्तीय संस्थानों को अग्रिम खुफिया जानकारी प्रदान करना और साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना।
: इसकी मुख्य विशेषताएँ:-
- जोखिम वर्गीकरण: मोबाइल नंबरों को मध्यम, उच्च या बहुत उच्च जोखिम के रूप में वर्गीकृत करता है।
- डिजिटल भुगतान के साथ एकीकरण: जब कोई फ़्लैग किया गया नंबर किसी लेन-देन में शामिल होता है, तो बैंकों और UPI प्लेटफ़ॉर्म को अलर्ट करता है।
- हितधारक सशक्तिकरण: बैंकों, NBFC और भुगतान सेवा प्रदाताओं को अतिरिक्त ग्राहक सुरक्षा उपाय करने में सक्षम बनाता है।
- सक्रिय साइबर शील्ड: धोखाधड़ी के प्रयासों को कम करने के लिए एक पूर्व-लेनदेन सत्यापन उपकरण के रूप में कार्य करता है।
- वास्तविक समय अनुप्रयोग: धोखाधड़ी का पता लगाने वाली प्रणालियों और सत्यापन प्रोटोकॉल के साथ समन्वय में काम करता है।
