Sun. Jun 1st, 2025
विकसित कृषि संकल्प अभियानविकसित कृषि संकल्प अभियान
शेयर करें

सन्दर्भ:

: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के बारें में:

: यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसे भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण हेतु वैज्ञानिक प्रसार, स्थायी प्रथाओं और किसान सशक्तीकरण के माध्यम से प्रारंभ किया गया है।
: यह अभियान 29 मई से 12 जून, 2025 तक 700 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा।
: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा इसकी शुरुआत की गई।
: यह ऐतिहासिक पहल, वैज्ञानिक नवाचार और जमीनी स्तर पर भागीदारी के माध्यम से भारतीय कृषि को बदलने तथा देश के खाद्य भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
: इसे वर्ष में दो बार (खरीफ और रबी की बुवाई के पहले) आयोजित किया जाता है, ताकि मृदा स्वास्थ्य, फसल उत्पादन, और संसाधन प्रबंधन को सुधारने के लिये समय से क्षेत्रीय स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।
: इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान कृषि मंत्री लगभग 20 राज्यों की यात्रा करेंगे।
: 16 हजार वैज्ञानिकों की 4-4 टीमें बनी हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेंगी
: इस अभियान का लक्ष्य 723 ज़िलों में 65,000 से अधिक गाँवों को शामिल करना है और इससे 1.3 करोड़ से अधिक किसानों को सीधेतौर पर जोड़ने की उम्मीद भी है, ताकि वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और स्थायी कृषि विकास को प्रोत्साहित किया जा सके।
:


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *