सन्दर्भ:
: वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) के तीसरे संस्करण के पूर्वावलोकन रूप में वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन लान्च किया गया।
वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 से जुड़े प्रमुख तथ्य:
: मंत्रालय 19 से 22 सितंबर 2024 तक वैश्विक और भारतीय खाद्य क्षेत्र के हितधारकों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए देश के सबसे बड़े खाद्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
: इसके अलावा, इस वर्ष बढ़ते स्टार्टअप इको-सिस्टम और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज का दूसरा संस्करण शुरू कर रहा है।
: वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित एक उद्योग संचालित समावेशी कार्यक्रम है।
: इसमें निर्माता, उत्पादक, निवेशक, नीति निर्माता और वैश्विक संगठन शामिल हैं, जो विचारों का आदान-प्रदान करने, अवसरों का पता लगाने तथा क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान करने के लिए तैयार हैं।
: ज्ञात हो कि वर्ष 2023 का वर्ल्ड फूड इंडिया आयोजन 1,208 प्रदर्शनी, 90 देशों के 715 खरीददारों, 24 राज्य और 75,000 प्रतिभागी के साथ एक शानदार सफलता थी।