Sat. Feb 14th, 2026
शेयर करें

LAINGIK SAMVAD,GENDER SAMVAD
लैंगिक संवाद” का तीसरा संस्करण

सन्दर्भ-दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM),ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा “लैंगिक संवाद” का आयोजन किया गया।
थीम/विषय था –महिलाओं के समूह के माध्यम से खाद्य और पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना।
प्रमुख तथ्य- इस तीसरे संस्करण का आयोजन 11 मार्च 2022 को किया गया।
:34 राज्यों से 3000 से अधिक राज्य मिशन कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।
:यह DAY-NRLM के तहत एक वर्चुअल माध्यम से एक राष्ट्रीय पहल है जो पूरे देश में बिना लैंगिक भेदभाव के साथ अधिक जागरूकता पैदा करता है।
:यह कार्यक्रम अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह उत्सव के एक भाग के रूप में “नए भारत की नारी” विषय पर आयोजित किया गया था।
:इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनों (SRLM) को SHG महिलाओं के विचार सुनने और SRLM की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने तथा सीखने में सक्षम बनाया है।
:DAY-NRLM के अंतर्गत SHG ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि,उत्पादकता में सुधार और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य फसलों के विविधीकरण तथा एसएचजी सदस्यों के बीच “सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार” (एसबीसीसी) सहित कुपोषण से लड़ने के लिए कई हस्तक्षेपों पर काम कर रहे हैं।
:स्व-सहायता समूह की महिलाएं व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा दे सकती हैं, कम वजन के बच्चों की देखभाल पर सलाह,लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा,स्वस्थ आहार,सूक्ष्म पोषक तत्वों का सेवन,सही उम्र में शादी,गर्भधारण के बीच अंतर के बारे में सलाह दे सकती हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *