
सन्दर्भ-तेलंगाना के वारंगल में कल से “राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2022” के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया जाएगा।
उद्देश्य है-भारतीय आत्मा की विरासत को संरक्षित,प्रचारित और लोकप्रिय बनाना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ देश और दुनिया को विविधता में एकता की हमारी सूक्ष्म शक्ति से अवगत करना है।
प्रमुख तथ्य-29 मार्च, 2022 को वारंगल में इस वृहद उत्सव का उद्घाटन तेलंगाना की राज्यपाल श्रीमती तमिलिसाई सुंदरराजन करेंगी।
:इसका आयोजन 29 मार्च से 30 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
:केंद्रीय संस्कृति,पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी 30 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
:आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में 26 मार्च, 2022 को भारत का राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव,राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 शुरू हुआ।
:इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
:लोक कलाकार पूरे दिन मंच पर या जनता के बीच प्रस्तुतियां करेंगे।
:लोक मंडलियों के अलावा प्रतिष्ठित पद्म और संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित शास्त्रीय कलाकार हर साल महोत्सव में सभी शैलियों को शामिल करते हैं।
:राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत 29 और 30 मार्च, 2022 को वारंगल में और तीसरे चरण में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल, 2022 तक 3 दिनों के लिए हैदराबाद में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (RSM)-संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा 2015 में इसकी परिकल्पना की गई थी जिसका उद्देश्य है हमारे अतुल्य देश की परंपरा,संस्कृति,विरासत और विविधता की भावना का उत्सव मनाना।
:पहला राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव नवंबर 2015 में IGNCA,नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।