Sun. Feb 15th, 2026
शेयर करें

NYPF-2022
“राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022”

सन्दर्भ- केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में, राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (NYPF) 2022 का उद्घाटन किया,जबकि इसका समापन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा 11 मार्च को किया जाएगा।
प्रमुख तथ्य-इसका आयोजन 10-11 मार्च 2022 को किया जाएगा।
:राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (NYPF) का आयोजन युवाओं की आवाज सुनने के लिए किया जाता है।
:राष्ट्रीय युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को देश के लिए अपने विचारों और सपनों को आवाज देने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
:इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री ने 2017 में मन की बात संबोधन के माध्यम से किया था।
:पहला आयोजन 12 जनवरी-27 फरवरी, 2019 तक “नए भारत की आवाज और समाधान खोजें और नीति में योगदान करें” विषय पर किया गया था।
:कार्यक्रम में कुल 88,000 युवाओं ने भाग लिया।
:दूसरा आयोजन 23 दिसंबर, 2020 से 12 जनवरी, 2022 तक वर्चुअल मोड के माध्यम से “युवा-उत्साह नए भारत का” विषय पर आयोजित किया गया था।
:NYPF का तीसरा आयोजन 14 फरवरी, 2022 को जिला स्तर पर वर्चुअल मोड के माध्यम से लॉन्च किया गया था।
:इस साल का थीम/विषय है- “नए भारत की आवाज बनें और समाधान खोजें एवं नीति में योगदान करें”
:23 से 27 फरवरी, 2022 तक देश भर के 2.44 लाख से अधिक युवाओं ने जिला युवा संसदों के बाद राज्य युवा संसदों में वर्चुअल मोड के माध्यम से भाग लिया।
:शीर्ष तीन राष्ट्रीय विजेताओं को समापन समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बोलने का अवसर भी मिलेगा।
:राष्ट्रीय स्तर पर 3 अंतिम विजेताओं को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *