सन्दर्भ:
: हाल ही में खान मंत्रालय ने राज्य खनन तत्परता सूचकांक (SMRI- 2025) जारी किया।
राज्य खनन तत्परता सूचकांक के बारे में:
: यह राज्यों के प्रदर्शन का आकलन करने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने, पूरे भारत में खनन सुधारों और सतत संसाधन प्रबंधन की गति को तेज़ करने के लिए एक उपकरण के रूप में कार्य करता है।
: इसे खान मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।
: यह सूचकांक राज्यों का मूल्यांकन निम्नलिखित मानदंडों पर करता है- नीलामी प्रदर्शन, शीघ्र खदान संचालन, अन्वेषण पर ध्यान, और गैर-कोयला खनिजों से संबंधित सतत खनन पद्धतियाँ।
: इन संकेतकों का उद्देश्य- खनन गतिविधियों को सुगम बनाने और सुधारों को लागू करने में राज्यों की समग्र तत्परता और दक्षता को दर्शाना है।
: SMRI ढांचे के तहत, राज्यों को उनके खनिज भंडार के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है:-
- श्रेणी A- खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य
- श्रेणी B- मध्यम खनिज संसाधनों वाले राज्य
- श्रेणी C- सीमित खनिज संसाधनों वाले राज्य
: SMRI 2025 की राज्य रैंकिंग:-
- श्रेणी A: मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात शीर्ष तीन स्थान पर रहे।
- श्रेणी B: गोवा, उत्तर प्रदेश और असम शीर्ष तीन में रहे।
- श्रेणी C: पंजाब, उत्तराखंड और त्रिपुरा शीर्ष तीन स्थान पर रहे।
