Sun. Nov 16th, 2025
मिशन मौसममिशन मौसम
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अधिक सटीक, जिलावार विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान के लिए जम्मू और कश्मीर में मिशन मौसम (Mission Mausam) के तहत चार अतिरिक्त रडार स्थापित करेगा।

मिशन मौसम के बारें में:

: इसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा 2024 में लॉन्च किया गया था।
: इसे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), राष्ट्रीय मध्यम-अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
: इसका लक्ष्य- मौसम और जलवायु सेवाओं में सुधार करना, कृषि, आपदा प्रबंधन और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए समय पर और सटीक अवलोकन, मॉडलिंग और पूर्वानुमान जानकारी सुनिश्चित करना है।
: मिशन मौसम के उद्देश्य:-

  • विभिन्न पैमानों- अल्पकालिक, मध्यम अवधि, विस्तारित अवधि और मौसमी – में मौसम पूर्वानुमान में भारत की क्षमता को बढ़ाना।
  • मानसून के व्यवहार की भविष्यवाणी में बेहतर सटीकता के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन मॉडल विकसित करना।
  • उन्नत रडार, उपग्रहों और स्वचालित मौसम केंद्रों के साथ अवलोकन नेटवर्क को मज़बूत करना।
  • कृषि, जल संसाधन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन क्षेत्रों के लिए कार्रवाई योग्य सलाह प्रदान करना।
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ अनुसंधान सहयोग के माध्यम से क्षमता निर्माण करना।

: मिशन मौसम का महत्व:-

  • यह जलवायु परिवर्तनशीलता और इसके दूरगामी सामाजिक-आर्थिक प्रभावों से निपटने के भारत के प्रयासों में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर है।
  • यह जीवन, आजीविका और महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा करते हुए सतत विकास का समर्थन करता है।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *