सन्दर्भ:
: केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री ने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए माय भारत (MY Bharat) आपदा मित्रों’ को तैनात किया जाएगा।
माय भारत के बारे में:
: यह एक स्वायत्त निकाय है जिसकी स्थापना युवा मामले विभाग, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा की गई है।
: माय भारत का डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म युवाओं को अपनी आकांक्षाओं को साकार करने और विकसित भारत के निर्माण के लिए समान अवसर प्रदान करता है।
: इसे 15 से 29 वर्ष की आयु के गतिशील युवा वर्ग की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है।
: यह प्लेटफ़ॉर्म संसाधनों, मेंटरशिप कार्यक्रमों, अनुभवात्मक शिक्षण के अवसरों, नेटवर्क और अमूल्य उद्योग संपर्कों का खजाना प्रदान करता है।
माय भारत आपदा मित्र के बारें में:
: इन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा आपदा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाता है:-
- आपदा मित्र कार्यक्रम माई भारत के अंतर्गत एक अनूठी पहल है, जो युवा स्वयंसेवकों को NDMA-प्रमाणित आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण प्रदान करता है।
- यह उन्हें खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन समन्वय के कौशल से लैस करता है, जिससे वे प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एक मूल्यवान संसाधन बन जाते हैं।
- ये युवा स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर काम करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपर्क से कटे गाँवों तक भोजन, चिकित्सा सहायता और आवश्यक आपूर्ति पहुँचे।
