Sun. Jun 8th, 2025
भारत में अनाज एटीएमभारत में अनाज एटीएम
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत के पहले 24/7 अनाज एटीएम (Grain ATM) का उद्घाटन ओडिशा के भुवनेश्वर के मंचेश्वर में किया गया।

भारत में अनाज एटीएम के बारें में:

: इस पहल के साथ, ओडिशा भारत का पहला राज्य बन गया है जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को 24 घंटे की सुविधा प्रदान करता है।
: यह पहल ओडिशा सरकार और विश्व खाद्य कार्यक्रम के बीच सहयोग है, जिसका उद्देश्य राज्य में पोषण सुरक्षा को बढ़ाना है।
: यह घोषणा किया गया है कि राज्य के सभी जिलों में अन्नपूर्ती अनाज एटीएम शुरू किए जाएंगे।
: एटीएम चौबीसों घंटे चावल या गेहूं वितरित करेगा।
: मशीन से अनाज प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल है, इसके लिए केवल आधार या राशन कार्ड नंबर और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है।
: प्रमाणीकरण के बाद, लाभार्थियों को उनका आवंटित अनाज मिल जाएगा।
: ज्ञात हो कि अन्नपूर्णी प्रणाली सार्वभौमिक पहुँच सुनिश्चित करती है, जिससे वैध पी.डी.एस. राशन कार्ड वाले किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का क्यों न हो, अपने हक का अनाज प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
: यह मशीन केवल पाँच मिनट में 50 किलोग्राम तक अनाज वितरित कर सकती है, जो चौबीसों घंटे काम करती है और प्रतीक्षा समय को 70 प्रतिशत तक कम करती है।
: अनाज एटीएम की शुरूआत से डीलरों को पी.डी.एस. लाभार्थियों को हकदार खाद्यान्न के वितरण में देरी करने से रोका जा सकेगा।
: इसका मॉड्यूलर डिज़ाइन विभिन्न स्थानों में आसान असेंबली की अनुमति देता है, और यह ऊर्जा-कुशल है, जो प्रति घंटे केवल 0.6 वाट की खपत करता है।
: इस मशीन को स्वचालित रीफिलिंग के लिए सौर पैनलों से भी जोड़ा जा सकता है, जो 24/7 पहुँच प्रदान करता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *