Mon. Jun 9th, 2025
भारत का विदेशी मुद्रा भंडारभारत का विदेशी मुद्रा भंडार
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India’s Forex Reserves) 816 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 653.71 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया

विदेशी मुद्रा भंडार के घटक:

: विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ (FCA)- यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक है।
• यह 106 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 574.134 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है।
डॉलर के संदर्भ में व्यक्त FCA यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास के प्रभाव को दर्शाता है।
: स्वर्ण भंडार- इसमें 988 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई है।
सप्ताह के दौरान कुल स्वर्ण भंडार 956 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
: विशेष आहरण अधिकार (SDR)- इसमें 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी आई।
• SDR की कुल राशि 049 बिलियन अमेरिकी डॉलर रही।
: IMF के साथ भारत की आरक्षित स्थिति: 9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी आई।
आरक्षित स्थिति 4.572 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी।
: ज्ञात हो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, 21 जून को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 816 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, जो 653.711 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *