सन्दर्भ:
: हाल ही में, राजस्थान के बीकानेर में सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट चेतक (Project Chetak) का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया।
प्रोजेक्ट चेतक के बारें में:
- इसे 1980 में भारत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पश्चिमी क्षेत्र में शुरू किया गया था।
- इसने राजस्थान, पंजाब और गुजरात के उत्तरी हिस्सों में बुनियादी ढांचे को विकसित करने और बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- इसमें कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट ने सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने और राष्ट्रीय सुरक्षा व क्षेत्रीय विकास में योगदान देने में अहम भूमिका निभाई है।
- भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से यह BRO के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है।
- बयान में कहा गया है कि यह अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने वाली मुख्य फीडर सड़कों को बनाए रखकर रक्षा बलों को सहायता देता है, और इन सड़कों को नेशनल हाईवे की डबल लेन विशिष्टताओं के अनुसार अपग्रेड करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- आदर्श वाक्य: ‘चेतक का प्रयास, देश का विकास’
- ज्ञात हो कि BRO भारत में सड़क निर्माण का एक कार्यकारी बल है, जो भारतीय सशस्त्र बलों को सहायता प्रदान करता है।
- BRO को वर्ष 2015 में पूरी तरह से रक्षा मंत्रालय के अधीन कर दिया गया था।
- BRO दुनिया के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में सड़कों, पुलों, सुरंगों, हवाई अड्डों और समुद्री निर्माण कार्यों के निर्माण और रखरखाव में विशेषज्ञता रखता है।
- आदर्श वाक्य: श्रमेण सर्वं साध्यम् (कड़ी मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है)।
