
सन्दर्भ–प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 फरवरी, 2022 को ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
प्रमुख तथ्य-इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो उपनगरीय रेलगाड़ियों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
:कल्याण मध्य रेलवे का मुख्य जंक्शन है।
:कल्याण और सीएसटीएम के बीच चार पटरियों में से दो ट्रैक धीमी लोकल ट्रेनों के लिए और दो ट्रैक फास्ट लोकल,मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल किए गए थे।
:उपनगरीय और लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को अलग करने के लिए दो अतिरिक्त पटरियों की योजना बनाई गई थी।
:ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेल लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं,जिसकी कुल लम्बाई है 1.4 किमी है।
:इन लाइनों से शहर में 36 नई उपनगरीय रेलगाड़ियां भी चलाई जा सकेंगी।